लिनक्स हेतु रीयल प्लेयर 10.0.7.785 

विमोचन सूचनायें 

दिसम्बर 2004

सिस्टम की आवश्यकतायें

     * 350 मेगाहटर्ज इन्टेल पेन्टियम II प्रोसेसर या
       समकक्ष (500 मेगाहटर्ज पेन्टियम III या उससे अधिक
       की संस्तुति की जाती है)
     * 64एमबी रैम
     * 30एमबी डिस्क स्थान की आवश्यकता
     * 28.8केबीपीएस मॉडम (तेज-गति इन्टरनेट कनेक्शन 
       की संस्तुति की जाती है)
     * ओएसएस चालकों द्वारा समर्थित साउंड कार्ड
     * 65,000-रंग वाला विडियो डिस्पले कार्ड जिसे 
       800x600 (विडियो) को दिखाने के लिए सेट किया गया हो

10.0.7.785 में नया क्या है

   लिनक्स हेतु रीयल प्लेयर 10.0.7.785  अब निम्नलिखित दो नयी
   भाषाओं को समर्थित करता है:
      * पोलिस (योगदानकर्ता Marcin Garski)
      * हिन्दी (योगदानकर्ता Dhananjaya Sharma)

   10.0.1 के बाद से, अनेकों केडीई-से जुड़ीं हुई समस्याओं का निवारण किया गया है:

      * माइमलिंक (mimelnk) समर्थन - यह प्लेयर अब केडीई माइम प्रकारों को 
        संरचित करेगा । 
      * जीटीके-क्यूटी इंजन को ठीक कर दिया गया है जिससे विडीयो खिड़की के 
        चारों तरफ़ का लेटर-बॉक्स काला प्रतीत हो । 
      * पसन्दीदा मीनू में स्थित ऑइकान, अब क्यूटी पर आधारित थीमों को पहिले से
        बेहतर दिखाते है । 
      * सम्पूर्ण-सक्रीन समर्थन, केडीई के उन संस्करणों के लिए जो freedesktop.org
        मानकों के पहिले की तारीख के हैं ।

  ज्ञात समस्यायें व उनके सम्भावित समाधान

     * यदि आपको बैक मीडिया को चलाने में कोई समस्या है और 
       आप एक प्रोक्सी के पीछे है, तो आपको सिर्फ़ एचटीटीपी से होते हुए
       आरटीएसपी संपर्क को उपयोग करने के प्रयास की आवश्यकता है । 
       (वरीयताओं के अन्तर्गत, संपर्क टैब पर जाएँ, 
       "निर्दिष्ट संपर्क का उपयोग" नामक विकल्प का चयन करें 
       और "आरटीएसपी संरचना" पर क्लिक करें । और फ़िर 
       "मल्टीकास्ट के लिए प्रयास", "यूडीपी के लिए प्रयास", व 
       "टीसीपी के लिए प्रयास" को अचिह्नन्ति करें । )
     * प्राचीन जीटीके संस्मरणों के साथ पसन्दों का प्रबंधन करते हुए
       हो सकता है कि संदर्भ मीनू ना कार्य करें ।
     * यदि रीयलप्लेयर ८ (आरपीएम द्वारा) पहिले से तंत्र 
       में संसाधित है तो यह रीयलप्लेयर १० आरपीएम, 
       रीयलप्लेयर १० संसाधित होने के पूर्व रीयलप्लेयर ८ को
       नहीं हटाता है । इसका अर्थ है रीयलप्लेयर-८ व रीयलप्लेयर-१०
       एक ही तंत्र पर साथ-साथ विद्यमान रहेगें । 
       ऐसी अवस्था में, सन्निहित प्लेयर (प्लग-इन) के साथ
       इस संरचना की वजह से यदि कोई समस्याऐं उत्पन्न हो जायें तो
       कॄपया rpnp.so फ़ाइल को अपनी मौजिल्ला प्लग-इनों की 
       निर्देशिका से हटाएँ । (दोष #2678)
     * रीयलआडियो ३ में एनकोड की हुई कुछ विषय-वस्तु चलाने में
       असफ़ल रहती है । मल्टीमीडिया विषय-वस्तु, जो कि रीयलआडियो-३
       को आडियो कोडेक की भांति उपयोग करती है, अभी भी बिना आडियो 
       के चलेगी । रीयलआडियो 3 (RA3) का अवक्षय किया जा चुका है । 
     * गनोम-वीएफ़एस यूआरआईयों (smb://) को यह प्लेयर नहीं 
       चलाता है । इसको चलाने का दूसरा तरीका, सॉबा साझा को  
       smbmount इत्यादि का उपयोग करते हुए माउन्ट करना है । 
       (दोष #2269) ।
     * आल्सा व ई-साउण्ड चालकों को इस बिल्ड में शामिल नहीं किया
       गया है । प्लेबैक के लिए उपयोग किये जाने वाले ओएसएस उपकरण
       की स्थापना को आडियो (AUDIO) वातावरण चर का उपयोग करके
       किया जा सकता है, उदाहरण हेतु export AUDIO=/dev/dsp2
     * इस प्लेयर को प्रभावित करने वाले नवीनतम दोषों को जानने हेतु, 
       हेलिक्स प्लेयर के दोष खोजक को देखें । 
     * यूडीपीपोर्ट (UDDPPort) वरीयता के मान को, यदि उपयोग किया 
        गया हो तो, एक श्रखंला की भांति सेट करने की आवश्यकता होती है, 
        उदाहरण के तौर पर:

                   UseUDPPort=1
                   UDPPort=7000-7010

         इसे यदि एक एकल संख्या पर सेट कर दिया गया, तो इसके 
         परिणाम-स्वरूप, एक प्लेयर के अचानक बन्द हो जायेगा । 

तकनीकी सहायता 

   http://service.real.com पर लिनक्स हेतु रीयल-प्लेयर के सहायता-पृष्ट 
   उपलब्ध है । RealPlayer पर क्लिक करें और ड्राप-डॉउन सूची में से 
   RealPlayer 10 for Linux/Unix का चयन करें । 

   विकास-दल तक पहुँचने के लिए, कॄपया निम्न पते पर ई-मेल करें:-
   users@player.helixcommunity.org


   हेलिक्स प्लेयर परियोजना के प्लेयर-सहायता-पृष्ट पर भी आप देख सकते है । 

   रीयलप्लेयर का उपयोग करने के लिए आपका धन्यवाद !